एक इंच मुस्कान 



 एक इंच मुस्कान  के साथ जीवन जीने की कई वजहें हैं। मुस्कुराहट का असली नाम सकारात्मकता है ।  हमारे दिमाग, शरीर और हमारे आसपास के लोगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव होता है।

हमारा जीवन पल -पल में बंटा  होता है।  जीवन में हम सभी ऐसे दौर से गुजरते रहते हैं जिसके कारण दिल उलझने लगता है,मन थकने लगता है। 

समय की उहापोह में जीवन रिश्तों, प्राथमिकताओं और सीमाओं से बोझिल हो जाता है और  इनके बढते दबाब में हम भूल जाते हैं  अपनी  "एक इंच मुस्कान । 

क्या आपके साथ ऐसा होता है?

मैं जानती हूँ अभी -अभी आपके चेहरे पर एक इंच मुस्कान आ गयी होगी क्योंकि आपके pain point  को समझने वाला जो मिल गया है आपको। 

मैं यहां  आपको यही याद दिलाने आयी हूँ की आपकी सफलता की कुंजी आपकी "एक इंच मुस्कान" है। 

आप अपने आप को दिन भर टटोलते रहें क्या आपकी "एक इंच मुस्कान" आपके पास है ?

यदि नहीं है तो जल्दी से जल्दी अपनी बोझिलता को दूर करें  और खोजें अपनी "एक इंच मुस्कान"

आप यही सोच रहे हैं की कहना आसान है पर  करना मुश्किल। "एक इंच मुस्कान"  एक मेडिसिन का कार्य करती है। 

"एक इंच मुस्कान" 

  • आपको आकर्षक बनाती है 
  • आपको सहज बनाये रखती है,
  • आपके मूड को अच्छा रखने वाले हार्मोन को सिक्रीट करती है,  
  •  तनाव मुक्त रखती है,
  • आपको मानसिक शांति प्रदान करती है,  
  • आपके दिमाग को समाधान की तरफ ले जाती है। 


आपकी "एक इंच मुस्कान" जीवन को और अधिक सुंदर बना देती है इसलिए इसे अपने चेहरे पर लाने की पूरी कोशिश करें।


                                                                                                               By  Vinayam

Comments

Popular posts from this blog

5, Best Oxygen Rich Food from Your Kitchen